scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशबोगतुई हत्याकांड: टीएमसी के मारे गये नेता का सौतेला भाई गिरफ्तार

बोगतुई हत्याकांड: टीएमसी के मारे गये नेता का सौतेला भाई गिरफ्तार

Text Size:

कोलकाता, सात दिसंबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में हुए हत्याकांड के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मारे गये नेता भादू शेख के सौतेले भाई को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस साल 21 मार्च की रात बोगतुई गांव में शेख की हत्या के बाद कुछ घरों में आग लगा दी गई थी, जिसमें झुलसकर कुल 10 लोगों की मौत हो गई थी।

सीबीआई ने हत्याकांड के बाद से फरार शेख के भाई को मंगलवार शाम पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा के निकट उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम लंबे समय से इस व्यक्ति को तलाश रहे थे। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। हत्याकांड में उसके शामिल होने के बारे में हमारे पास सबूत हैं।’’

हत्याकांड में कथित संलिप्तता के लिए सीबीआई कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर इस मामले की जांच कर रही है।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments