scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशबीएमसी चुनाव: अपराह्न 3.30 बजे तक करीब 41 प्रतिशत मतदान

बीएमसी चुनाव: अपराह्न 3.30 बजे तक करीब 41 प्रतिशत मतदान

Text Size:

मुंबई, 15 जनवरी (भाषा) बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए बृहस्पतिवार को हो रहे मतदान के शुरुआती आठ घंटों में करीब 41 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं जिनमें कई प्रमुख नेता और बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीएमसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि महानगर में एक करोड़ से अधिक पात्र मतदाता हैं जिनमें से करीब 41.08 प्रतिशत ने अपराह्न 3.30 तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

देश की सबसे अमीर महानगरपालिका के 227 पार्षदों को चुनने के लिए सुबह 7:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम 5:30 बजे समाप्त होगा। बीएमसी पार्षद चुने जाने के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक अपराह्न 3.30 बजे तक भांडुप उपनगरीय क्षेत्र में स्थित वार्ड संख्या 114 में सबसे अधिक 53.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो मुंबई के कुछ हिस्सों में मजबूत मतदाता भागीदारी को दर्शाता है। दक्षिण मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में स्थित वार्ड संख्या 227 में शुरुआती आठ घंटों में सबसे कम 15.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments