scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशभाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को यहां एक बैठक आयोजित की, जिसमें असम और पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा और उन्हें अंतिम रूप दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष समेत अन्य लोग मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में संबंधित राज्य इकाइयों द्वारा अनुशंसित नामों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया बैठक में उपस्थित थे।

हालांकि पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह भी पता चला है कि बैठक में केरल और पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई।

पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, राज्य में पार्टी मामलों के सह-प्रभारी अमित मालवीय और प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य बैठक में मौजूद थे।

केरल के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी चर्चा में शामिल हुए।

भाषा देवेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments