scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशत्रिपुरा में ज्यादा महिला मतदाताओं की वजह से भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा: बिप्लब देब

त्रिपुरा में ज्यादा महिला मतदाताओं की वजह से भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा: बिप्लब देब

Text Size:

अगरतला, 24 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बिप्लब देब ने शुक्रवार को दावा किया कि त्रिपुरा में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा क्योंकि विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग पुरुषों से अधिक किया है।

गोमती जिले के त्रिपुरेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए अच्छा काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि नए मतदाताओं और महिला मतदाताओं ने चुनाव में भाजपा का समर्थन किया है। इसलिए, भाजपा पूर्ण बहुमत का इंतजार कर रही है।’

राज्यसभा सांसद देब ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को भाजपा सरकार के दौरान गति मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 4.20 लाख महिलाएं एसएचजी से जुड़ी हैं।’’

त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान हुआ था और वोटों की गिनती दो मार्च को होगी।

भाषा साजन वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments