scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशभाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है : प्रियंका गांधी

भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है : प्रियंका गांधी

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने नौकरी के बदले जमीन के कथित घोटाला मामले में सोमवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पूछताछ किए जाने को लेकर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।

उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद और उनका परिवार नहीं झुके, इसीलिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जो विपक्षी नेता भाजपा के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं, उन्हें ईडी-सीबीआई के जरिये प्रताड़ित किया जा रहा है। आज राबड़ी देवी जी को परेशान किया जा रहा है। लालू प्रसाद जी व उनके परिवार को वर्षों से प्रताड़ित किया जाता रहा है, क्योंकि वे नहीं झुके ।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।’’

उल्लेखनीय है कि सीबीआई के एक दल ने नौकरी के बदले जमीन के कथित घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से उनके आवास पर सोमवार को पूछताछ की।

अधिकारियों ने बताया कि आवास पर कोई तलाशी नहीं हुई या कोई छापा नहीं मारा जा रहा।

भाषा

हक पारुल मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments