scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशचुनाव में मिली जीत को देश को लूटने के लाइसेंस के तौर पर इस्तेमाल कर रही भाजपा : खुर्शीद

चुनाव में मिली जीत को देश को लूटने के लाइसेंस के तौर पर इस्तेमाल कर रही भाजपा : खुर्शीद

Text Size:

गुवाहाटी, नौ अप्रैल (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शनिवार को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा ”चुनाव में मिली जीत का इस्तेमाल देश और देशवासियों को लूटने के लाइसेंस के तौर पर कर रही है।”

महंगाई के खिलाफ अपनी पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खुर्शीद ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्र कोई कदम नहीं उठा रहा है।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार हर सुबह लोगों को पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमत का ”उपहार” देती है।

देशभर में पिछले 16 दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ”मोदी सरकार ने केवल पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर पिछले आठ साल में 26 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं।”

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments