scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशभाजपा ने मेघालय में गारो स्वायत्त परिषद चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की

भाजपा ने मेघालय में गारो स्वायत्त परिषद चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की

Text Size:

शिलांग, तीन मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को मेघालय के ‘गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद’ (जीएचएडीसी) के 10 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए अपने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपने 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।

भाजपा की सूची में इसके प्रदेश उपाध्यक्ष और तुरा से मौजूदा एमडीसी बर्नार्ड एन मारक, मार्क पंतोरा एम संगमा (सिजू) और अक्की ए संगमा (बारेन्गापारा) शामिल हैं।

पार्टी द्वारा जारी अन्य नामों में विल्नाथ टी संगमा (अमोंगपारा), रेप्सिन एम संगमा (डेंगनाकपारा), ड्रोजिल डी संगमा (बोल्डामग्रे), सलीबर्थ एम संगमा (नोगोरपारा), भूपंद्र हाजोंग (जिकजक), हीरालाल कोच (बेटासिंग), जेबर्थ एम संगमा (रोचोनपारा), रिक्से के मराक (बालाचंदा), क्लेमेंट मराक (बटाबारी), जॉन कीट्स संगमा (श्यामनगर), रहीनाथ बारचुंग (नागुआपारा), बार्निंग मराक (रोंग्रोंग), सेंगपैन के. मराक (बोलसोंग), बिकाश जी मोमिन (दमस), सेंगसरंग आर मराक (खरकुट्टा) और चार्ल्स टी संगमा (समंदग्रे) शामिल हैं।

राकांपा की प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष ओ के संगमा ने बताया कि पार्टी ने पहले छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और दो मार्च को हुई समिति की बैठक के बाद दूसरी सूची की घोषणा की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘छह नामों की पहली सूची पहले ही जारी हो चुकी है। दो मार्च को हुई हमारी बैठक के बाद हमने 10 और उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दे दी है। तीसरी और अंतिम सूची छह मार्च के बाद जारी की जाएगी।’’

राकांपा की दूसरी सूची में किंगस्टोन बोलवारी मारक (बटाबारी), क्राइस्टोन मारक (आसनंग), बैथिराम ए संगमा (डेन्गनाकपारा), बीना रोजालाइन ए संगमा (बेटासिंग), ग्रेसफील्ड सी. मारक (नोगोरपारा), अर्नारसन च मारक (रोंग्रिकिमग्रे), डोमिनिक सी. संगमा (बालाचंदा), डेनियल एम. संगमा (रोचोनपारा), सेंगगम के. संगमा (सिजू रोंगारा) और लॉर्डमाउंटविरिथिंट्स जी मोमिन (अमोंगपारा) शामिल हैं।

इसी बीच, तृणमूल ने गारो पर्वतीय क्षेत्र की 14 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है, जिससे 10 अप्रैल को होने वाले चुनावों में बहुकोणीय मुकाबले का संकेत मिलता है।

तीस सदस्यीय जीएचएडीसी के लिए मतदान 10 अप्रैल को निर्धारित है। 29 सीट के लिए चुनाव होंगे, क्योंकि एक सीट पर किसी उम्मीदवार को मनोनीत किया जाता है।

भाषा संतोष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments