scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशभाजपा ने केजरीवाल के घर के बाहर पुजारियों को वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

भाजपा ने केजरीवाल के घर के बाहर पुजारियों को वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने मंदिर के पुजारियों को मासिक वेतन देने की मांग को लेकर मंगलवार को सिविल लाइंस में स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शहर के मंदिरों के कुछ पुजारियों ने भी शिरकत की। प्रदर्शनकारियों ने भगवा झंडे थामे हुए थे और वे ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे और जानेमाने भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ भजन गा रहे थे।

इस प्रदर्शन का आयोजन दिल्ली प्रदेश भाजपा के मंदिर प्रकोष्ठ ने किया था। प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कर रहे थे। तिवारी के अलावा, दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

भाजपा हिंदू, सिख और ईसाई धार्मिक स्थलों के धार्मिक नेताओं को वेतन देने की मांग उठाती रही है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार पुजारियों के साथ भेदभाव कर रही है और शहर की मस्जिदों के इमामों और मुअज़्ज़िनों को तनख्वाह देती है।

भाषा नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments