scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशभगवा कपड़ों में विधानसभा पहुंचे चार राज्यों में जीत से उत्साहित भाजपा के विधायक

भगवा कपड़ों में विधानसभा पहुंचे चार राज्यों में जीत से उत्साहित भाजपा के विधायक

Text Size:

रांची, 11 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत से उत्साहित पार्टी के विधायक झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को भगवा कपड़े में पहुंचे और परिसर में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

देश और उत्तर प्रदेश में ‘कल्याणकारी परियोजनाओं/योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए भाजपा विधायकों ने कहा कि दोनों नेताओं के अथक प्रयास से अपराध में भी कमी आयी है।

उनमें से कुछ विधायकों ने विश्वास जताया कि भगवा लहर झारखंड विधानसभा चुनाव में भी कमाल दिखाएगी।

विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक अमित मंडल ने कहा, ‘‘हिन्दुत्व का एजेंडा और विकास ने उत्तर प्रदेश में कमाल किया है। पार्टी झारखंड का आगामी विधानसभा चुनाव भी इन्हीं मुद्दों पर लड़ेगी।’’

भाजपा की झारखंड इकाई ने बृहस्पतिवार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में मिली जीत के लिए पार्टी नेतृत्व को बधाई दी और कहा कि इन चार राज्यों के लोग ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ चाहते थे।

भाषा अर्पणा उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments