नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सदन से एक साल के निलंबन के खिलाफ बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।
मुख्य न्यायाधीश सतीश चन्द्र शर्मा और न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत मेहता ने गुप्ता की अर्जी रखी।
पीठ ने याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने की हामी भरी है।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सदन की कार्यवाही कथित रूप से बाधित करने को लेकर गुप्ता को अगले बजट सत्र तक के लिए 21 मार्च को निलंबित किया था।
भाषा अर्पणा पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
