scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के सतारा जिले में कार पुल से नीचे गिर जाने से भाजपा विधायक जयकुमार गोरे व तीन अन्य घायल

महाराष्ट्र के सतारा जिले में कार पुल से नीचे गिर जाने से भाजपा विधायक जयकुमार गोरे व तीन अन्य घायल

Text Size:

पुणे (महाराष्ट्र), 24 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के सतारा जिले में फलटन के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयकुमार गोरे की कार शनिवार सुबह एक पुल से नीचे गिर जाने के कारण वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस कार में गोरे के अलावा उनके अंगरक्षक, ड्राइवर एवं एक अन्य भी सवार था और इस दुर्घटना में वे तीनों भी घायल हो गये।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना शनिवार सुबह हुई। संभवत: चालक कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे नीचे गिर गई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दुर्घटना में विधायक गोरे और तीन अन्य घायल हो गए। गोरे को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’’

गोरे सतारा जिले में मान विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भाषा सुरभि राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments