scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअसम विधानसभा में भाजपा विधायक भुबन गाम ने ली शपथ

असम विधानसभा में भाजपा विधायक भुबन गाम ने ली शपथ

Text Size:

गुवाहाटी, 14 मार्च (भाषा) माजुली निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भुबन गाम ने सोमवार को असम विधानसभा के विधायक के रूप में शपथ ग्रहण की।

विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने बजट सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक को पद की शपथ ग्रहण कराई।

माजुली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार भुबन गाम ने विपक्षी दल असम जातीय परिषद (एजेपी) के उम्मीदवार चितरंजन बसुमतारी को 41,860 मतों से हराया था। इस तरह भाजपा ने इस सीट को बरकरार रखा।

केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। सोनोवाल पिछले साल 27 सितंबर को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। गाम की जीत के साथ 126 सदस्यीय असम विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments