scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशभाजपा विधायक ने ठाणे नगर निगम की संपत्तियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप, 'श्वेतपत्र' की मांग

भाजपा विधायक ने ठाणे नगर निगम की संपत्तियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप, ‘श्वेतपत्र’ की मांग

Text Size:

ठाणे, 18 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संजय केलकर ने महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम से मांग की है कि वह शहर में अपने संपत्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर ‘श्वेतपत्र’ पेश करे। उन्होंने शहर की निकाय संपत्तियों के अनुचित उपयोग और पट्टे पर दिये जाने का आरोप लगाया है।

विधायक केलकर के कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, केलकर ने यह मांग मंगलवार को ठाणे नगर आयुक्त सौरभ राव के साथ हुई एक बैठक के दौरान उठाई, जिसमें कई नगर निगम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

ठाणे के विधायक केलकर ने आरोप लगाया कि नगर निगम का संपत्ति विभाग सैकड़ों संपत्तियों को नियंत्रित करता है, जिनमें से कई का अनुचित उपयोग किया जा रहा है या उन्हें बिना उचित पारदर्शिता के किराये पर दिया गया है।

उन्होंने मांग की कि ऐसी संपत्तियों को वापस लिया जाए, संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएं और विभाग की संपत्तियों और लेन-देन का विवरण देने वाला व्यापक ‘श्वेतपत्र’ प्रकाशित किया जाए।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इस मामले पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

केलकर ने ठाणे नगर निगम द्वारा काम पर रखे गए बड़ी संख्या में संविदा श्रमिकों का मुद्दा भी उठाया और आरोप लगाया कि ठेकेदार उनका शोषण कर रहे हैं और उन्हें न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहे हैं या अनिवार्य सुविधाएं प्रदान नहीं कर रहे हैं।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments