scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशभाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जयपुर में किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जयपुर में किया विरोध प्रदर्शन

Text Size:

जयपुर, 23 फरवरी (भाषा) नयी दिल्ली में ‘एआई समिट’ के दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां प्रदर्शन किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विदेशी मेहमानों के समक्ष इस प्रकार का प्रदर्शन न केवल भारत की छवि को धूमिल करता है, बल्कि हमारे संस्कारों और सांस्कृतिक मर्यादाओं को भी ठेस पहुंचाता है।

राठौड़ के नेतृत्व में बडी संख्या में महिलाओं ने चांद पोल बाजार में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांदपोल स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ के साथ भारतीय संस्कारों की रक्षा का संकल्प लिया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं के लिए टी-शर्ट लाई गई और मर्यादा एवं शालीनता बनाए रखने का संदेश देने का निर्णय किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम एक लिफाफा भेजा गया जिसमें एक टी-शर्ट संलग्न की गई।

इस अवसर पर राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी पर ‘मानसिक दिवालियापन’ का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अपने मूल्यों और मर्यादाओं से भटक चुकी है।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments