scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशभाजपा नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों ने बीएपीएस स्वामीनारायण पंथ, प्रमुख स्वामी महाराज की सराहना की

भाजपा नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों ने बीएपीएस स्वामीनारायण पंथ, प्रमुख स्वामी महाराज की सराहना की

Text Size:

अहमदाबाद, तीन जनवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने मंगलवार को बीएपीएस स्वामीनारायण पंथ की दुनिया भर में मानवीय कार्यों के लिए प्रशंसा की।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने यहां प्रमुख स्वामी महाराज नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संप्रदाय के स्वयंसेवकों ने पिछले साल युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेनी सीमा पर फंसे हजारों भारतीयों की मदद की।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संप्रदाय के स्वयंसेवकों ने पोलैंड और हंगरी के साथ यूक्रेन की सीमा पर फंसे हजारों भारतीय छात्रों को भोजन और आश्रय प्रदान किया। स्वयंसेवकों ने बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना इन छात्रों की मदद की। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया के विभिन्न शहरों में फंसे लोगों को भी सहायता प्रदान की।’’

प्रमुख स्वामी महाराज नगर को बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी समारोह के तहत शहर के बाहरी इलाके में 600 एकड़ भूमि पर स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रमुख स्वामी महाराज और अन्य संतों द्वारा पहना जाने वाला रंग भगवा (केसरिया) लोगों की सेवा, भक्ति और कल्याण के लोकाचार का प्रतिनिधित्व करता है।

भाषा सुरभि अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments