scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर में अपना राजनीतिक आधार खो चुकी है भाजपा: फारूक अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर में अपना राजनीतिक आधार खो चुकी है भाजपा: फारूक अब्दुल्ला

Text Size:

श्रीनगर, छह सितंबर (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी ‘जन विरोधी नीतियों’ के कारण जम्मू कश्मीर में अपनी राजनीतिक जमीन और प्रासंगिकता खो चुकी है।

अब्दुल्ला ने यहां पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर में भाजपा का अस्तित्व नहीं है और जम्मू प्रांत में भी उसकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा अपनी जन-विरोधी नीतियों के कारण जम्मू कश्मीर के दोनों प्रांतों में अपनी राजनीतिक जमीन और प्रासंगिकता खो चुकी है। उन्होंने जम्मू के लोगों से बहुत वादे किये थे लेकिन धरातल पर कुछ नहीं किया।’’

अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया है और लोग ठगा हुए महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कें, भारी बिजली कटौती, पीने योग्य पानी की अनुपलब्धता और स्कूलों में शिक्षण स्टाफ की भारी कमी के कारण लोग पीड़ित हैं।

भाषा वैभव माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments