scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशभाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया हुआ है : कुमारी शैलजा

भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया हुआ है : कुमारी शैलजा

Text Size:

फरीदाबाद (हरियाणा), 12 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा ने बुधवार को भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी संसद में उद्योगपति गौतम अडाणी और उनके कारोबार पर सवाल ना कर सकें, इसलिए सरकार ने सत्र चलने ही नहीं दिया।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए शैलजा ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में विपक्ष का काम होता है सत्तापक्ष से सवाल करना, लेकिन भाजपा सरकार ने तो संसद की कार्यवाही को ही नहीं चलने दिया।’’

भाजपा पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जब राहुल गांधी ने संसद में अडाणी और उनकी कंपनी-कारोबार के बारे में सवाल उठाए तो जवाब देने के बजाए भाजपा सरकार ने संसद की कार्यवाही चलने नहीं दी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश का पैसा चंद पूंजीपतियों के हाथों में जा रहा है, यही कारण है कि देश में महंगाई चरम पर है और भ्रष्टाचार व बेरोजगारी सुरसा की तरह बढ़ रही है। उन्होंने कहा, लेकिन सरकार न तो संसद में इसका जवाब दे पा रही है और न ही बाहर दे रही है बल्कि सांसदों की आवाज को दबाने का काम कर रही है, लेकिन ऐसे लोकतंत्र नहीं चलता।

भाषा सं अर्पणा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments