scorecardresearch
Tuesday, 7 April, 2026
होमदेशभाजपा ने पीयूष गोयल के ‘गुमशुदा' होने का दावा करने को लेकर कांग्रेस की आलोचना की

भाजपा ने पीयूष गोयल के ‘गुमशुदा’ होने का दावा करने को लेकर कांग्रेस की आलोचना की

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के ‘गुमशुदा’ होने का झूठा विमर्श गढ़ने को लेकर सोमवार को कांग्रेस की आलोचना की।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि मंत्री की स्वास्थ्य स्थिति को कांग्रेस तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।

भंडारी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस पर शर्म आती है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी का हाल में उपचार हुआ है। पर्याप्त आराम करने के बजाय, उन्होंने काम करना जारी रखा, जिससे उनका स्वास्थ्य और खराब हो गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चिकित्सकों की सलाह पर अब वह पूरी तरह से आराम कर रहे हैं। फिर भी, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को तोड़-मरोड़ कर पेश कर यह झूठा विमर्श गढ़ा जा रहा है कि वह ‘गुमशुदा’ हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कितना नीचे जा सकती है!’’

गोयल भारत मंडपम में आयोजित ‘क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया’ के सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन को संबोधित किया।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सरकार की अब तक की प्रतिक्रिया केवल यही रही है कि वह इसका अध्ययन कर रही है।

खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इस बीच, पीयूष गोयल, जो आमतौर पर अपने स्टाइलिश हेयरस्टाइल और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का नाटकीय और जोरदार बचाव करने के लिए जाने जाते हैं – का कोई अता-पता नहीं है। न आधी रात का वीडियो, न कोई संवाददाता सम्मेलन, न कोई बयान, न ही नाटकीय तरीके से खंडन।’’

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments