scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशभाजपा की निगम पार्षद मंजूषा नागपुरे को पुणे का महापौर चुना जाना तय

भाजपा की निगम पार्षद मंजूषा नागपुरे को पुणे का महापौर चुना जाना तय

Text Size:

पुणे, तीन फरवरी (भाषा) हाल ही में हुए पुणे नगर निगम चुनाव में बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुईं मंजूषा नागपुरे का शहर की महापौर चुना जाना तय है।

औपचारिक चुनाव नौ फरवरी को होना है, हालांकि माना जा रहा है कि नागपुरे निर्विरोध महापौर चुनी जाएंगी।

नागपुरे ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद यह मौका देने के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैं दिवंगत उपमुख्यमंत्री और पुणे के प्रभारी मंत्री दिवंगत अजित पवार को याद कर रही हूं। मैं उनसे बहुत कुछ सीखना चाहती थी।”

सिन्हागढ़ से विधायक नागपुरे और उनका परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा है। नागपुरे ने प्रबंधन पाठ्यक्रम में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई की है।

बोपोडी इलाके से भाजपा के टिकट पर नगर निगम चुनाव लड़ने वाले आरपीआई (ए) के नेता परशुराम वाडेकर ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।

भाजपा ने 165 सदस्यीय नगर निगम के लिए हुए चुनाव में 119 सीट जबकि राकांपा और राकांपा (एसपी) ने मिलकर 30 सीट जीती थीं। कांग्रेस को 15 जबकि शिवसेना (उबाठा) को केवल एक सीट पर जीत मिली थी।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments