scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशमप्र में दो-दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार आगे

मप्र में दो-दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार आगे

Text Size:

भोपाल, 20 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना चल रही है जिसमें पांच नगर निगम के महापौर पद पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो-दो उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि एक स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार दो हजार से अधिक मतों से आगे चल रही हैं।

मुरैना और रीवा में कांग्रेस जबकि देवास और रतलाम में भाजपा तथा कटनी में निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति सूरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार से आगे चल रही हैं।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि मुरैना में महापौर पद की उम्मीदवार शारदा सोलंकी दूसरे दौर की गणना के बाद भाजपा की मीना जाटव से तीन हजार से अधिक मतों से आगे हैं। रीवा में कांग्रेस के अजय मिश्रा भाजपा के प्रमोद व्यास से 2,766 मतों से आगे चल रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि देवास में भाजपा की गीता अग्रवाल कांग्रेस की विनोदिनी व्यास से आठ हजार से अधिक मतों से आगे चल रही हैं। वहीं रतलाम में भाजपा के प्रहलाद पटेल कांग्रेस के मयंक जाट से 1,868 मतों से आगे हैं।

अधिकारी ने बताया कि कटनी में महापौर पद की निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति सूरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की ज्योति दीक्षित से 2,232 मतों से आगे चल रही हैं।

भाषा सं दिमो प्रशांत शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments