कोलकाता/रामपुरहाट, 24 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को बोगतुई गांव का दौरा किया, जहां इस सप्ताह के प्रारम्भ में आठ लोगों को कथित तौर पर जिंदा जलाकर मार दिया गया था।
मुख्यमंत्री ने बोगतुई में मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की और बातचीत की।
बनर्जी हावड़ा के दुमुरजोला स्टेडियम से हेलीकॉप्टर से रवाना हुईं और गांव के निकट बनाये गये हेलीपैड पर उतरीं। इस बीच वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।
वह बोगतुई गांव गईं और वहां उन्होंने हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों से बातचीत भी की।
मुख्यमंत्री ने वहां मारे गये तृणमूल कांग्रेस के नेता भादू शेख के परिजनों से भी मुलाकात की। बनर्जी को व्यथा सुनाने के क्रम में मृतक नेता का एक संबंधी बेहोश होकर गिर पड़ा।
भाषा सुरेश मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
