scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशबीरभूम हत्याकांड: सीबीआई ने तृणमूल नेता की हत्या के मामले में 10 लोगों पर मामला दर्ज किया

बीरभूम हत्याकांड: सीबीआई ने तृणमूल नेता की हत्या के मामले में 10 लोगों पर मामला दर्ज किया

Text Size:

रामपुरहाट, (प बंगाल), नौ अप्रैल (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस के नेता भादु शेख की हत्या के संबंध में शनिवार को 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। इस हत्याकांड के बाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम में नौ लोगों की हत्या की गई थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में पलाश शेख, संजू शेख, सोना शेख और छोटो शेख को नामजद किया गया है और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने आज रामपुरहाट थाने का दौरा किया और केस डायरी तथा भादु शेख की हत्या से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किये।

अधिकारी ने कहा, “सीबीआई अधिकारियों ने वहां पुलिसकर्मियों से भी बात की। उन्होंने हत्या के प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की स्थिति का जायजा लिया।”

भाषा यश राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments