scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशदेवघर में अदालत में पेशी के लिए लाए गए बिहार के कैदी की गोली मारकर हत्या

देवघर में अदालत में पेशी के लिए लाए गए बिहार के कैदी की गोली मारकर हत्या

Text Size:

देवघर, 18 जून (भाषा) देवघर की एक अदालत में पेशी के लिए बिहार के बिहटा से लाये गये अमित कुमार सिंह नामक एक कैदी की अज्ञात अपराधियों ने अदालत परिसर के निकट गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

देवघर के पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र जाट ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना अदालत परिसर में नहीं हुई है, बल्कि अदालत परिसर के बाहर अधिवक्ताओं द्वारा बनायी गयी करकटनुमा झोपड़ी के पास हुई।

उन्होंने बताया है कि प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि मृतक को अपराधियों ने तीन गोलियां मारीं। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसे कितनी गोलियां लगी हैं। जाट ने बताया कि घटना स्थल से एक रिवाल्वर बरामद की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा, संवाद, इन्दु संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments