scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशबिहार: बदमाशों ने बैंक में दो सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर 13 लाख रुपये लूट लिये

बिहार: बदमाशों ने बैंक में दो सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर 13 लाख रुपये लूट लिये

Text Size:

पटना, 13 अप्रैल (भाषा) बिहार के सारण जिले में बृहस्पतिवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक सरकारी बैंक की शाखा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और 13.28 लाख रुपये लूट लिये। यह जानकारी पुलिस ने दी।

मृतकों की पहचान गणेश शाह और रामनरेश राय के रूप में की गई है।

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘पांच अज्ञात व्यक्ति दोपहर 12.30 बजे के आसपास बैंक में दाखिल हुए। सुरक्षा गार्ड ने विरोध किया तो उन पर गोली चला दी। दोनों गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई।’’

पुलिस ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज संगाल रही है।

भाषा अमित आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments