scorecardresearch
Thursday, 24 September, 2026
होमदेशबिहार : पटना में पूर्व निगम पार्षद को घर में घुसकर गोली मारी, हमलावर फरार

बिहार : पटना में पूर्व निगम पार्षद को घर में घुसकर गोली मारी, हमलावर फरार

Text Size:

पटना, 23 सितंबर (भाषा) बिहार की राजधानी पटना में कुछ अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को एक पूर्व निगम पार्षद को उनके घर में घुसकर गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े सात बजे बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई। घायल की पहचान अनिल यादव के रूप में हुई है, जिनकी पत्नी नगर निगम के वार्ड संख्या 24 की मौजूदा पार्षद हैं।

कानून-व्यवस्था के एसडीपीओ-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस को सूचना मिली कि तीन हथियारबंद हमलावरों ने यादव पर उस समय गोली चला दी, जब वह अपने घर के बेसमेंट में बैठे थे।’’

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें कई गोलियां लगी हैं।

प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अस्पताल पहुंचकर अनिल यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

किशोर ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और बिहार में पूरी तरह ‘‘जंगलराज’’ है।

भाषा रवि कांत रवि कांत वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments