scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशबिहार: मुख्यमंत्री ने मुंगेर और लखीसराय में 445 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

बिहार: मुख्यमंत्री ने मुंगेर और लखीसराय में 445 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

Text Size:

मुंगेर/लखीसराय, 19 मार्च (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान मुंगेर और लखीसराय जिलों में करीब 445 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों में जारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, “मुख्यमंत्री ने मुंगेर जिले में 119 करोड़ रुपये की 78 विकास योजनाओं की शुरुआत की। इनमें 87 करोड़ रुपये की लागत से 52 योजनाओं का उद्घाटन तथा 32 करोड़ रुपये की 26 योजनाओं/परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।”

इसके बाद दिन में मुख्यमंत्री ने लखीसराय जिले में करीब 326 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की शुरुआत की। इनमें 118 करोड़ रुपये की 117 योजनाओं का उद्घाटन तथा 208 करोड़ रुपये की 144 योजनाओं/परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments