scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद यह चौधरी की प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, जिससे राज्य में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव आया और भाजपा सहयोगी दल से राज्य सरकार के नेतृत्व की भूमिका में आ गई है।

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments