scorecardresearch
Saturday, 4 May, 2024
होमदेशकांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जालंधर से MP संतोख सिंह का हार्ट अटैक से निधन, यात्रा रोकी गई

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जालंधर से MP संतोख सिंह का हार्ट अटैक से निधन, यात्रा रोकी गई

कांग्रेस नेता संतोख सिंह पिछले दो बार से लगातार कांग्रेस के टिकट पर जालंधर संसदीय सीट से चुनाव जीत रहे थे.

Text Size:

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह की हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हो गई. यात्रा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. संतोख सिंह के निधन के बाद यात्रा बीच रास्ते में ही रोक दी गई. 

सूत्रों के मुताबिक फिल्लौर में यात्रा के दौरान अचानक से संतोख सिंह बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें फगवाड़ा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया. 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ.’

वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी ट्वीट कर संतोख चौधरी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, ‘सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.’

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

कांग्रेस नेता संतोख सिंह पिछले दो बार से लगातार कांग्रेस के टिकट पर जालंधर संसदीय सीट से चुनाव जीत रहे थे.


यह भी पढ़ें: खट्टर सरकार के ई-टेंडरिंग नियम के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में हरियाणा के सरपंच


 

share & View comments