scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशभारत जोड़ो यात्रा : बदरपुर से आश्रम तक तिरंगों, गुब्बारों से सजी सड़क

भारत जोड़ो यात्रा : बदरपुर से आश्रम तक तिरंगों, गुब्बारों से सजी सड़क

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार तड़के दिल्ली में प्रवेश करने के दौरान बदरपुर से लेकर आश्रम तक की सड़क तिरंगे, गुब्बारों और राहुल गांधी की तस्वीर वाले बैनरों से पटी पड़ी थी।

हरियाणा और दिल्ली से सैकड़ों लोग बदरपुर बॉर्डर पर यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने ‘भारत जोड़ो’ और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। ड्रम की थाप और देशभक्ति के गीत बजने के साथ ही कांग्रेस यात्रियों का उत्साह चरम पर था।

यात्रा मार्ग पर पार्टी के कार्यकर्ता खड़े रहे और यात्रियों पर फूल बरसाए। बदरपुर से आश्रम तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई दी गई थी, कई जगहों पर अवरोधक लगाए गए थे और पुलिस कर्मियों के दल तैनात किए गए थे।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बदरपुर में दिल्ली सीमा पर राहुल गांधी और यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा ने हरियाणा के फरीदाबाद की तरफ से दिल्ली में प्रवेश किया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल सहित कई अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सुबह 11 बजे आश्रम चौक पर विश्राम के लिए रुकेगी और फिर दोपहर एक बजे से दोबारा शुरू होगी। मथुरा रोड, इंडिया गेट और आईटीओ से होकर गुजरने के बाद यह लाल किले पर ठहरेगी।

भाषा गोला पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments