scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशबेहतर सड़क नेटवर्क विकास की कुंजी है : गडकरी

बेहतर सड़क नेटवर्क विकास की कुंजी है : गडकरी

Text Size:

चंडीगढ़, चार अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेहतर सड़क नेटवर्क को विकास की कुंजी बताते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पूरे देश में सड़क संपर्क में सुधार के लिए कदम उठा रही है।

गडकरी ने कहा कि सड़क नेटवर्क तेजी से मजबूत हो रहा है जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने हरियाणा के सोनीपत में 297 किलोमीटर लंबी सड़क और 2,872 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर यह कहा, ‘‘बेहतर सड़क नेटवर्क विकास की कुंजी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विकास के लिए चार चीजें जरूरी हैं -पानी, बिजली, परिवहन और संचार। जहां ये चार चीजें हैं, वहां उद्योग, रोजगार और विकास है।’’

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments