scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशबंगाल: दुकानों में आग लगी, कोई घायल नहीं

बंगाल: दुकानों में आग लगी, कोई घायल नहीं

Text Size:

कोलकाता, चार मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मध्यमग्राम रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को दुकानों में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग अपराह्न करीब दो बजे लगी और इसमें किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के कारण लगी आग में कुल 89 दुकानें जलकर खाक हो गईं।’’

उन्होंने बताया कि आग के कारण स्टेशन के पास व्यस्त सोदेपुर-मध्यमग्राम रोड पर वाहनों का आवागमन आंशिक रूप से बाधित हो गया। अधिकारी के अनुसार, तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि न तो रेलवे स्टेशन परिसर को कोई नुकसान हुआ है, न ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई है।

भाषा यासिर सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments