scorecardresearch
Wednesday, 18 February, 2026
होमदेशबंगाल के पारा शिक्षकों ने धर्मेंद्र प्रधान से मासिक मानदेय बढ़ाने का आग्रह किया

बंगाल के पारा शिक्षकों ने धर्मेंद्र प्रधान से मासिक मानदेय बढ़ाने का आग्रह किया

Text Size:

कोलकाता, 15 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में पारा शिक्षकों के एक संगठन ने बढ़ती महंगाई और वित्तीय कठिनाइयों का हवाला देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर उनके मासिक मानदेय को बढ़ाने का आग्रह किया है।

पार्श्व शिक्षक ओइक्यामंच के संयोजक भागीरथ घोष ने 14 फरवरी को कोलकाता दौरे के दौरान मंत्री को सौंपे गए एक पत्र में पारा शिक्षकों को ‘‘समाज में गरिमापूर्ण जीवन जीने’’ में सक्षम बनाने के लिए एक उचित वेतन संरचना शुरू करने का अनुरोध किया।

घोष ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच 60:40 प्रतिशत की वित्त पोषण प्रणाली के तहत प्राथमिक स्तर पर पारा शिक्षकों को वर्तमान में 10,000 रुपये प्रति माह और उच्च प्राथमिक स्तर पर 13,000 रुपये प्रति माह मिलते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जीवनयापन की वर्तमान लागत की तुलना में यह राशि बहुत कम है।’’ उन्होंने मांग की कि मानदेय को ‘‘उचित सीमा तक बढ़ाया जाए।’’

संगठन ने यह भी मांग की कि पारा शिक्षकों के लिए निर्धारित केंद्रीय आवंटन सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किया जाए और मानदेय प्रणाली को समाप्त किया जाए।

इस बीच, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयुक्त संयोजक और एक अन्य पारा शिक्षक संगठन डब्ल्यूबीपीटीटीए के नेता पिंटू परुई ने कहा कि उन्होंने शनिवार को शहर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधान को अपनी शिकायतों से अवगत कराया था और मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह इस मामले पर गौर करेंगे।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments