बहरामपुर (पश्चिम बंगाल), पांच अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का गढ़ माने जाने वाले बहरामपुर शहर में रविवार को एक मार्च का नेतृत्व किया।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख मुर्शिदाबाद जिला मुख्यालय की संकरी गलियों से गुजरीं जहां लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े थे।
इस दौरान बनर्जी ने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और कुछ लोगों से हाथ मिलाया। गिरजा मोड़ से खगरा चौरास्ता तक 1.6 किलोमीटर लंबे मार्ग पर तृणमूल कांग्रेस के झंडे लहरा रहे थे।
तृणमूल कांग्रेस ने चौधरी और निवर्तमान भाजपा विधायक सुब्रत मैत्रा का मुकाबला करने के लिए बहरामपुर में नारू गोपाल मुखर्जी को चुनावी मैदान में उतारा है।
भाषा
शुभम नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
