scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशबंगाल: पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की चुनावी भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’ चलाई गई

बंगाल: पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की चुनावी भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’ चलाई गई

Text Size:

दार्जिलिंग, 17 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को विधानसभा चुनावों में मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) ने शुक्रवार को विशेष टॉय ट्रेन ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’ चलाई।

राज्य में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले चरण के तहत दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में 23 अप्रैल को मतदान होना है।

डीएचआर के एक अधिकारी ने बताया कि ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’ को दार्जिलिंग स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और यह चुनावों में अधिक भागीदारी का संदेश लेकर करीब पांच किलोमीटर दूर प्रसिद्ध बटासिया लूप तक पहुंची।

अधिकारी ने कहा, “यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में प्रतिष्ठित टॉय ट्रेन के आकर्षण का इस्तेमाल करके इस पहल ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों दोनों का ध्यान सफलतापूर्वक आकर्षित किया, जिससे एक दर्शनीय रेल यात्रा विधानसभा चुनाव के महत्व पर एक सशक्त संदेश में परिवर्तित हो गई।”

भाषा तान्या पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments