scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचना चाहिए: केंद्रीय मंत्री खट्टर

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचना चाहिए: केंद्रीय मंत्री खट्टर

Text Size:

चंडीगढ़, 26 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को केंद्र और हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता समेत यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विद्युत, आवास और शहरी मामलों के विभाग संभालने वाले खट्टर ने हरियाणा के अपने लोकसभा क्षेत्र करनाल में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की और 11 विभागों की 23 योजनाओं की समीक्षा की।

वर्ष 2014 से 2024 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे खट्टर ने कहा, ‘‘सभी विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए बेहतर योजना के साथ काम करना चाहिए। यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो उन्हें उसके समाधान के लिए सुझाव देने चाहिए।”

कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए खट्टर ने जिला कृषि अधिकारी को ‘मेरी फसल, मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर फसलों का 100 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मिश्रित फसलों के साथ-साथ किसानों द्वारा खाली कृषि भूमि का विवरण भी पंजीकृत किया जाना चाहिए।

भाषा संतोष गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments