scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशभाजपा सरकार में ‘बिहारी’ होना ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह : तेजस्वी यादव

भाजपा सरकार में ‘बिहारी’ होना ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह : तेजस्वी यादव

Text Size:

पटना, 28 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरते हुए कहा इस सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह है।

यादव ने कहा कि खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की दिल्ली में सिर्फ इसलिए गोली मार कर हत्या कर दी गई क्योंकि वह ‘बिहारी’ था और ‘बिहारी होने के अपराध’ में ही उसका दोस्त कृष्ण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तंज कसते हुए लिखा, ‘‘ देश की राजधानी दिल्ली में जिस जगह “बिहारी” समझ कर गोली मारी गई है वहां निगम पार्षद भाजपा का, विधायक भाजपा का, सांसद भाजपा का, मुख्यमंत्री भाजपा का, बिहार मुख्यमंत्री भाजपा का, उपराज्यपाल भाजपा के, गृहमंत्री भाजपा के, प्रधानमंत्री भाजपा के है। भाजपा बिहारियों के लिए काल बन चुकी है।’’

यादव ने कहा, ‘‘क्या इन भाजपाइयों में किसी में हिम्मत है कि एक गरीब मेहनतकश बिहारी की हत्या करने वाले उस हत्यारे पुलिसकर्मी को सजा दिलवा सके?’’

उन्होंने कहा कि नीतीश-भाजपा की खराब नीतियों के कारण बिहारवासियों को मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है, और दूसरे राज्यों की भाजपा सरकार और प्रशासन मेहनतकश बिहारियों को सम्मान नहीं बल्कि शक, नफरत और हीनभावना की नजर से देखती है।

उन्होंने कहा कि हर बार बिहार के लोगों पर अत्याचार होता है, प्रवासी बिहारी प्रताड़ना के शिकार होते हैं।

यादव ने जल्द मामले की गहनता से जांच करवाकर दोषियों पर कारवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

भाषा कैलाश

मनीषा शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments