scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशबांग्लादेश का मालवाहक पोत हुगली नदी में डूबा

बांग्लादेश का मालवाहक पोत हुगली नदी में डूबा

Text Size:

कोलकाता, 25 फरवरी (भाषा) फ्लाई ऐश लेकर स्वदेश लौट रहा बांग्लादेश का मालवाहक पोत एक दूसरे पोत से टकराने के बाद हुगली नदी में डूब गया। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना कोलकाता से करीब 60 किलोमीटर दूर दक्षिण 24 परगना जिले के निश्चिंतपुर में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात हुई।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पहुंचने के बाद पोत पर सवार चालक दल के नौ सदस्यों को बचाया गया।

पुलिस ने बताया कि बाद में चालक दल के सदस्यों को पुलिस थाने लाया गया।

पोत के प्रतिनिधि ने बताया कि पोत का एक हिस्सा डूब गया था और पानी तेजी से इंजन कक्ष में भर रहा था। उन्होंने कहा कि पोत को अब भी बचाया जा सकता है।

आईडब्ल्यूएआई के अधिकारी ने बताया कि कोलकाता बंदरगाह पर पोतों की आवाजाही इस हादसे से प्रभावित नहीं हुई है क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक पोत उस समय नौकायन मार्ग पर नहीं था।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण टीम मौके पर गई है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक बचाए गए नाविकों को उनके देश भेजने के लिए बातचीत चल रही है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments