scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशबादशाह ने 'टटीरी' गाने को लेकर एनसीडब्ल्यू से माफी मांगी

बादशाह ने ‘टटीरी’ गाने को लेकर एनसीडब्ल्यू से माफी मांगी

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) रैप गायक बादशाह ने मंगलवार को अपने गीत ‘टटीरी’ को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से माफी मांगी और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने का वादा किया, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 50 लड़कियों की शिक्षा प्रायोजित करना शामिल है।

आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया, जिन्हें बादशाह के नाम से जाना जाता है, पिछले महीने ‘टटीरी’ गीत जारी होने के बाद विवादों में आ गए थे।

वह इस गीत को लेकर आयोग के समक्ष पेश हुए।

सुनवाई के दौरान निर्देशक जोबन संधू और महावीर सिंह तथा निर्माता हितेन भी मौजूद थे।

सुनवाई की अध्यक्षता एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की।

उन्होंने कहा कि गीत के बोल और प्रस्तुति से महिलाओं की गरिमा और शालीनता को ठेस पहुंची है।

रहाटकर ने महिलाओं की गरिमा को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई और संबंधित पक्षों को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हों।

भाषा

राखी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments