श्रीनगर, दो फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अल्ताफ ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि “बाबा का बुलडोजर” सरकारी जमीन पर प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाएगा, लेकिन गरीब लोगों को परेशान नहीं करेगा।
अतिक्रमण हटाने के अभियान के खिलाफ जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक ने यहां विरोध प्रदर्शन किया था।
ठाकुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “बाबा का बुलडोजर’ अपना काम करेगा, भले ही वह अली मोहम्मद सागर (नेशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव), फारूक अब्दुल्ला (पूर्व मुख्यमंत्री) या मुजफ्फर शाह (अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष) के खिलाफ क्यों न हो। उपराज्यपाल ने साफ कर दिया है कि आम लोगों को छुआ नहीं जाएगा, केवल प्रभावशाली भूमि हड़पने वालों को निशाना बनाया जाएगा।”
वह अतिक्रमण हटाने के अभियान की राजनीतिक दलों द्वारा की गयी आलोचना का जवाब दे रहे थे। राजनीतिक दलों ने भाजपा के “व्यक्तिगत प्रतिशोध” में संलग्न होने की बात कही थी।
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
