scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशआयुष्मान, सारा और वामिका अभिनीत फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई में रिलीज होगी

आयुष्मान, सारा और वामिका अभिनीत फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई में रिलीज होगी

Text Size:

मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) आयुष्मान खुराना अभिनीत कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने रविवार को यह घोषणा की।

यह फिल्म 2019 की ‘पति पत्नी और वो’ की अगली कड़ी है, जो संजीव कुमार-विद्या सिन्हा की 1978 की फिल्म की रीमेक थी।

फिल्म की दूसरी कड़ी का भी निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जिन्होंने कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म के पहले भाग का भी निर्देशन किया था।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

यह फिल्म पहले चार मार्च को रिलीज होने वाली थी।

इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा ने किया है।

फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज के सहयोग से किया गया है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments