कन्नूर, 15 फरवरी (भाषा) कन्नूर जिले के चेरुपुझा में 62 वर्षीय पुरस्कार विजेता किसान ने कथित तौर पर बढ़ते कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान चेरुपुझा के इदावरम निवासी अंबट्टू इलियास के रूप में हुई है।
परिवारिक सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन किया था और तीन दिन पहले अपने खेत में गंभीर हालत में पाए गए थे। जिले के एक निजी अस्पताल में इलियास का इलाज हो रहा था, जहां बाद में उनकी मौत हो गई।
माना जा रहा है कि लाखों रुपये का कर्ज होने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
इलियास लगभग चार दशकों से कन्नूर और पड़ोसी जिले कासरगोड के पहाड़ी क्षेत्रों में पट्टे पर ली गई जमीन पर सब्जियां उगा रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, उन्होंने इस मौसम में भी लगभग 2,500 केले के पौधे लगाए थे, लेकिन उनकी आय उपज के अनुरूप नहीं थी, जिससे वह परेशान थे।
भाषा तान्या शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
