श्रीनगर, 19 अप्रैल (भाषा) ‘जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश के छह जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और बारामूला जिलों में समुद्र तल से 3,000 से 3,500 मीटर की ऊंचाई पर हिमस्खलन होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों में गंदेरबल जिले में भी 2,800 मीटर की ऊंचाई पर हिमस्खलन होने की संभावना है।
प्राधिकरण ने चेतावनी में कहा कि इन जिलों में रहने वाले लोग एहतियात बरतें और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें।
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 48 घंटों में बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई।
भाषा साजन पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.