scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशभाजपा की त्रिपुरा इकाई के उपाध्यक्ष पर हमला; दो पुलिसकर्मी घायल, दो वाहन क्षतिग्रस्त

भाजपा की त्रिपुरा इकाई के उपाध्यक्ष पर हमला; दो पुलिसकर्मी घायल, दो वाहन क्षतिग्रस्त

Text Size:

अगरतला, नौ जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा इकाई के उपाध्यक्ष पी. के. जमातिया पर बृहस्पतिवार को सेपाहीजाला जिले के जामपुइजाला में लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अब तक हमलावर समूह की पहचान नहीं कर पाई है।

जमातिया पर यह हमला तिपरा मोठा के प्रमुख प्रद्योत किशोर देववर्मा के यह बयान देने के कुछ घंटे बाद हुआ कि मंगलवार को गोमती जिले में मूल निवासियों पर अत्याचार करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

भाजपा नेता पर हमला उस वक्त हुआ जब समूह ने जनजातीय कल्याण मंत्री रामपद जमातिया और भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा के अनुरक्षकों को रोकने की कोशिश की। वे पी. के. जमातिया के साथ जामपुइजाला में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) अरिंदम नाथ ने बताया कि सैकड़ों लोगों द्वारा किये गये हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये और दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। हमलावरों में ज्यादातर महिलाएं थीं।

भाषा

सुभाष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments