scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशविधानसभा अध्यक्ष ने विवादित टिप्पणी पर सफाई देने के लिए राउत को और समय दिया

विधानसभा अध्यक्ष ने विवादित टिप्पणी पर सफाई देने के लिए राउत को और समय दिया

Text Size:

मुंबई, आठ मार्च (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार को कहा कि उन्होंने शिवेसना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत के उस आग्रह को स्वीकार कर लिया है जिसमें एक विवादित टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देने के लिए उन्होंने और समय मांगा है।

उन्होंने कहा कि राउत की ओर से आग्रह किया गया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने यह नहीं बताया कि राउत को और कितना समय दिया गया है।

नार्वेकर कहा कि राउत को एक मार्च को कहा गया था कि वह तीन मार्च तक जवाब दें। राउत ने पिछले दिनों कोल्हापुर में पत्रकारों से बातचीत में कथित तौर पर ‘‘विधिमंडल’’ (विधायिका) को ‘‘चोरमंडल’’ कहा था, जिसे लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ था।

नार्वेकर ने उस समय कहा था कि मुद्दा बेहद गंभीर है और यह विधायिका, इसके सदस्यों तथा राज्य के लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा था कि इस मामले में विस्तृत जांच की आवश्यकता है।

भाषा हक

हक संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments