scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशविधानसभा चुनाव: पुडुचेरी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

विधानसभा चुनाव: पुडुचेरी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

Text Size:

पुडुचेरी, 9 अप्रैल (भाषा) पुडुचेरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है।

इस चुनाव में 9.50 लाख मतदाता सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पुडुचेरी और इसके कराईकल, माहे तथा यानम क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के बाहर उत्साह के साथ सुबह से कतार में खड़े दिखे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

केंद्र शासित प्रदेश में पुडुचेरी के 23 विधानसभा क्षेत्र, कराईकल के पांच क्षेत्र तथा माहे और यानम की एक-एक विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है। कुल 9.50 लाख मतदाताओं में महिलाओं की संख्या (5.03 लाख) पुरुष मतदाताओं (4.46 लाख) से अधिक है।

अधिकारियों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में 1,099 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 209 को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है और कुल 294 उम्मीदवार मैदान में हैं।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments