scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशविधानसभा चुनाव : असम कांग्रेस ने मतगणना के दौरान ‘अनियमितताएं’ रोकने के लिए सात टीम गठित कीं

विधानसभा चुनाव : असम कांग्रेस ने मतगणना के दौरान ‘अनियमितताएं’ रोकने के लिए सात टीम गठित कीं

Text Size:

गुवाहाटी, 23 अप्रैल (भाषा) असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने चार मई को विधानसभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की ‘‘अनियमितता’’ को रोकने के लिए सात विशेष टीमों का गठन किया है।

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि असम के पार्टी प्रभारी जितेंद्र सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई के बीच हुई चर्चा के बाद, राज्य भर के विभिन्न जिलों का दौरा करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया।

इन टीमों को 25 अप्रैल से ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ का निरीक्षण करने, पार्टी उम्मीदवारों से मिलने और जिलों के प्रशासन के साथ चर्चा करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में असम के 25 करोड़ मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments