scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअसम : कार्बी आंगलोंग में कुआं खोदते समय तीन मजदूरों की मौत

असम : कार्बी आंगलोंग में कुआं खोदते समय तीन मजदूरों की मौत

Text Size:

दीफू, 21 जनवरी (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले के एक सुदूर गांव में कुआं खोदते समय तीन मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दिसामा गांव में कुआं खोद रहे दिहाड़ी मजदूर मंगलवार शाम को गड्ढे में गिर गए।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें दीफू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान तिसोंग तेरांग, बोंगथारबर होबी तेरोन और लोंग्सडाब तेरोन के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन घटना के विवरण की जांच कर रहा है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments