scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअसम राइफल्स ने अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में ‘सौर लाइट’ वितरित कीं

असम राइफल्स ने अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में ‘सौर लाइट’ वितरित कीं

Text Size:

ईटानगर, 29 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के एक गांव में असम राइफल्स ने सौर ऊर्जा से प्रकाशित होने वाले लाइट (सौर लाइट) के वितरण के लिए एक नागरिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

अर्धसैनिक बल की खोंसा बटालियन द्वारा दूरदराज के क्षेत्रों के निवासियों को प्रकाश के लिए टिकाऊ समाधान प्रदान करने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करके सहायता करने के लिए ओल्ड पनिदुरिया गांव में यह पहल की गई थी।

बयान में कहा गया है कि इस परियोजना से ग्रामीणों को लाभ होने की उम्मीद है क्योंकि इससे शाम के समय उनके गांव में रोशनी होगी और दैनिक गतिविधियों में सुरक्षा और सुविधा को बढ़ावा मिलेगा।

असम राइफल्स ने ग्राम अधिकारियों के समन्वय से परियोजना स्थलों की पहचान की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सहायता समुदाय के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचे।

बयान में आगे कहा गया है कि निवासियों ने जन कल्याण के लिए दूरदर्शी पहल और निरंतर प्रयासों के लिए बल की प्रशंसा की।

इसमें कहा गया है कि यह पहल सामुदायिक विकास के प्रति खोंसा बटालियन की प्रतिबद्धता और स्थानीय लोगों के साथ सद्भावना, विश्वास और नागरिक-सैन्य संबंधों को मजबूत करने के प्रति उसके समर्पण को दर्शाती है।

भाषा तान्या संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments