मोरीगांव (असम), छह दिसंबर (भाषा) असम के मोरीगांव जिला प्रशासन ने मंगलवार को गरीबों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के जरिये भेजे गए चावल में कथित घोटाले के संदेह में सभी सहकारी समितियों की जांच के आदेश दिए।
जिला उपायुक्त देवाशीष शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घोटाले के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 10 अन्य फरार हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
शर्मा ने बताया कि मोरीगांव की अतिरिक्त उपायुक्त अरुणधति नराह मिपुन की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
जिला प्रशासन ने मोरीगांव के लोचनबाड़ी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दो माह के दौरान सहकारी समिति को वितरण के लिए आवंटित 10,500 कुंतल चावल में घोटाले का पता लगाया है।
भाषा धीरज पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
