scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअसम जातीय परिषद ने विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की घोषणा की

असम जातीय परिषद ने विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की घोषणा की

Text Size:

गुवाहाटी, 17 मार्च (भाषा) असम में कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन में शामिल असम जातीय परिषद (अजाप) ने मंगलवार को आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

सूची के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई और कार्यकारी अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

गोगोई ने बताया कि पार्टी कांग्रेस नीत गठबंधन के घटक के रूप में चुनाव लड़ रही है तथा दो और उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिये मतदान नौ अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।

अजाप अध्यक्ष ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी पार्टी आगामी चुनाव में गठबंधन के हिस्से के रूप में 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी। कुछ सीट पर अन्य गठबंधन दलों के साथ दोस्ताना मुकाबला हो सकता है, जिस पर आम सहमति बनाने के लिए बातचीत चल रही है।’’

अजाप द्वारा जारी सूची के मुताबिक खोवांग से गोगोई ,बरहामपुर से गोहेन, मोरीगांव से बानी दास, पलासबाड़ी से पंकज लोचन गोस्वामी, सरूपथार से जिबोन चुटिया, बजाली से दिलीप बरुआ,बिंदकांडी से रेजाउल करीम चौधरी और डिब्रूगढ़ से मौनक पात्रा चुनाव लड़ेंगे।

अजाप नेता ने बताया कि पार्टी जल्द ही गुवाहाटी सेंट्रल और सादिया निर्वाचन क्षेत्रों से भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments